पाकिस्तान से ऐसे निपटे कि वह भारत से दोबारा उलझने लायक ना बचे: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

औसा (महाराष्ट्र)। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि पाकिस्तान से ऐसे निपटें की वह दोबारा भारत से उलझने लायक ना बचे। मोदी के साथ यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा के घोषणापत्र का भी स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में एकसाथ उतरने की घोषणा करने के बाद मोदी और ठाकरे की यह पहली संयुक्त रैली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की घोषणापत्र में किए गए वादे ही आगामी लोकसभा चुनाव में दो प्रमुख पार्टियों के एकसाथ आने की वजह है।

इसे भी पढ़ें: भारत एफ 16 को मार गिराने के सबूत पेश करने में विफल: पाक सेना

भाजपा पर राजग के 2014 के प्रमुख चुनावी वादों को दोहराने का आरोप लगाने पर भी ठाकरे ने कांग्रेस पर हमला बोला। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह कांग्रेस का घोषणापत्र था जो झूठ से भरा था। उन्होंने कांग्रेस की ‘न्याय’ की भी आलोचना की। ठाकरे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी, गरीबी उन्मूलन का नारा आपकी दादी (दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी)ने दिया था। आपकी तो गरीबी दूर हो गई लेकिन गरीबों की गरीबी कब दूर होगी? इसे हम करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में 2018 में आतंकी घटनाओं में आई 21 फीसदी की कमी: रिपोर्ट

प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना पर ठाकरे ने कहा कि कम्पनियां किसानों को धोखा दे रही हैं। उन्होंने मोदी से उन्हें ‘‘सीधा करने’’ की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘(किसानों की सहूलियत के लिए) बीमा कम्पनियों के हर जिले में कार्यालय होने चाहिए।’’ वहीं मोदी ने अपने भाषण में उद्धव को अपना ‘‘छोटा भाई’’ बताया और साथ ही आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस ने दिवंगत नेता बाल ठाकरे की नागरिकता छीन ली थी।’’ केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी रैली को संबोधित किया।भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लातूर और उस्मानाबाद लोकसभा सीट के उम्मीदवार भी रैली में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि