ऐसा कैंसर जो अब खुद को खा रहा है, जयशंकर का बयान सुनकर पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को 19वें नानी ए पालखीवाला मेमोरियल व्याख्यान के दौरान टिप्पणी दी। पड़ोसी देश की तुलना कैंसर से कर दी है और कहा है कि कैंसर अब उसके अपने राजनीतिक शरीर को खा रहा है। इसका असर उनपर ही देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन देने में अपवाद बना हुआ है। इसका असर अब पाकिस्तान की राजनीति पर भी दिखने लगा है। पूरे उपमहाद्वीप के हित के लिए पाकिस्तान को ये रवैया छोड़ देना चाहिए। उन्होंने भारतीय विदेश नीति के दायरे में शामिल क्षेत्रों के व्यापक विस्तार के बारे में बात की और पिछले दशक में कूटनीति के प्रति भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। बाजार उपकरणों और वित्तीय संस्थानों के हथियारीकरण के कारण दुनिया के सामने आने वाली चुनौती पर प्रकाश डालते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए चुनौती ऐसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में अपना उत्थान करना है। ऐसा करने के लिए उसे अपने आंतरिक विकास और आधुनिकीकरण दोनों में तेजी लानी होगी।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Israel-Hamas, Russia-Ukraine, India-EU और India-Bangladesh से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

दुनिया में भारत की छवि पर टिप्पणी करते हुए, विदेश मंत्री ने कहा खुलेपन की परंपरा पर आगे बढ़ते हुए, हम अपनी स्थिति को विश्वबंधु, एक विश्वसनीय भागीदार और भरोसेमंद मित्र के रूप में देखते हैं। हमारा प्रयास दोस्ती को अधिकतम करना और समस्याओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। पिछले दशक ने दिखाया है कि कैसे कई मोर्चों पर प्रगति की जा सकती है, किसी को विशिष्ट बनाए बिना विविध रिश्तों को आगे बढ़ाया जा सकता है। ध्रुवीकृत स्थितियों ने विभाजन को पाटने की हमारी क्षमता को सामने ला दिया है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें