Sanjeev Kumar Death Anniversary: नॉनवेज की ऐसी दिवानगी कि संजीव कुमार को लेना पड़ा किराए का फ्लैट, कहा जाता था हरफनमौला

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2024

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे बेहतरीन और शानदार कलाकार रहे, जिन्होंने अपने काम से लाखों-करोड़ों दिलों में जगह बनाई। कभी हीरो, कभी विलेन तो कभी साइड रोल करके भी इन कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हिंदी सिनेमा की ऐसी ही एक शख्सियत संजीव कुमार भी थे। जो 70 के दशक में टॉप स्टार्स की लिस्ट में शुमार रहे। संजीव कुमार को 'हरफनमौला स्टार' भी कहा जाता था। फिल्म शोले में 'ठाकुर' का किरदार आज भी लोगों के दिलों में अमर है। आज ही के दिन यानी की 06 नवंबर को अभिनेता संजीव कुमार का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता संजीव कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बता दें कि बड़े पर्दे पर एक्सपेरिमेंटल रोल करने के अलावा संजीव कुमार असल जिंदगी में भी अलग सोच के इंसान थे। उन्होंने कम उम्र में ही अपने अभिनय की छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी। लेकिन मृत्यु उन्हें असमय अपने साथ लेकर गई, जोकि हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नुकसान था। एक तरफ जहां अभिनेता बूढ़े होने के बाद भी जवानी का रोल निभाना पसंद करते हैं, तो वहीं संजीव कुमार इससे बिलकुल उलट थे। उन्होंने अपनी उम्र से बड़े का रोल किया और लोग आज भी उनके किरदारों की सराहना करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhupen Hazarika Death Anniversary: भूपेन हजारिका ने संगीत को बनाया था अपना सच्चा साथी, 12 साल की उम्र में लिखे थे गाने

जानिए क्यों लिया था किराए पर घर

बताया जाता है कि संजीव कुमार को नॉनवेज खाना बेहद पसंद था। लेकिन संजीव के घर पर नॉनवेज बनाने या खाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में अभिनेता ने इसका यह उपाय निकाला कि उन्होंने एक फ्लैट किराए पर ले रखा था और वह इसी फ्लैट पर जाकर मांस-मच्छी खाते थे। ऐसे में उनका घर भी शुद्ध रहता था और वह नॉनवेज भी खा लेते थे। 

इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम

अभिनेता संजीव कुमार की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही ज्यादा संघर्ष भरी रही। वैसे तो संजीव कुमार का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। लेकिन पर्सनल लाइफ में वह अकेले ही रह गए।हेमा मालिनी, नूतन और शबाना आजमी जैसी अदाकाराओं के साथ संजीव कुमार का नाम जुड़ा। कहा जाता है कि संजीव कुमार अभिनेत्री हेमा मालिनी को बहुत पसंद करते थे। लेकिन हेमा मालिनी की मां ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद अभिनेता डिप्रेशन में चले गए थे। इसके अलावा संजीव कुमार का नाम आशा सचदेव के साथ भी जुड़ा। लेकिन यह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका।

निधन के बाद आईं कई फिल्में

वैसे तो संजीव कुमार ने कई फिल्मों में काम किया था। लेकिन अभिनेता की मृत्यु के बाद भी उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थीं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।