ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता, जूता उछालने की कोशिश पर बोले CJI गवई

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2025

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय एक नाटकीय दृश्य देखने को मिला जब एक वकील ने सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। जब आरोपी को अदालत कक्ष से बाहर ले जाया जा रहा था, तो वह चिल्लाया, भारत सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। आज की घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ ही सप्ताह पहले मुख्य न्यायाधीश की व्यापक रूप से आलोचना हुई थी, क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश में क्षतिग्रस्त विष्णु मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी जाओ और देवता से ही पूछो। 

इसे भी पढ़ें: CJI गवई पर वस्तु फेंकने का प्रयास: मणिकम टैगोर बोले- यह 100 साल की नफ़रत का ज़हर

सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडे ने कहा कि आरोपी 2011 से बार एसोसिएशन का सदस्य है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह कृत्य मुख्य न्यायाधीश की देवता संबंधी टिप्पणी के जवाब में किया गया है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग करता हूँ। वकील राकेश किशोर को रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें अदालत परिसर में ही अपनी हिरासत से मुक्त कर दिया।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग