Palmistry Tips: हथेली पर ऐसा निशान व्यक्ति को बना देता है रंक से राजा, हर कदम पर मिलता है किस्मत का साथ

By अनन्या मिश्रा | Jan 14, 2025

हमारी हथेली पर कई तरह के चिन्ह या निशान पाए जाते हैं। यह चिन्ह हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह के फल प्रदान करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले ये चिन्ह या निशान से कई तरह के शुभ या अशुभ परिणाम मिलते हैं। बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाले कुछ चिन्हों को शुभ व भाग्यशाली माना गया है। ऐसा ही एक निशान कमल का चिन्ह है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कमल का निशान होने से क्या होता है। साथ ही इससे जुड़े संकेतों के बारे में जाना जाता है।

हथेली में कमल का चिन्ह

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2025: खरमास में नए कपड़े पहनना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

कमल का निशान हथेली पर कहीं पर भी बन सकता है। हस्त रेखा शास्त्र में यह निशान सौभाग्यदायक माना गया है। यह निशान अधिकतर हृदय रेखा पर देखा जाता है। हृदय रेखा के मध्य या फिर आखिरी में कमल का चिन्ह बना हुआ देखा जा सकता है।

भाग्य रेखा पर भी हो सकता है कमल का निशान

भाग्य रेखा पर भी कमल का निशान बनता है। ज्योतिष के मुताबिक भाग्य रेखा पर कमल का निशान बनना सफलता की निशानी मानी जाती है। यह भी माना जाता है कि अगर ऐसा व्यक्ति गरीब घर में भी जन्म लेता है, तो अपने कर्म और कर्मठता के आधार पर अपने जीवन में सुख-समृद्धि हासिल कर लेते हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में Fuel Crisis का खतरा! 10 साल के निचले स्तर पर तेल भंडार, Pakistan समेत कई एशियाई देश संकट में

Tamil Nadu में टूटा दशकों पुराना Protocol, CM Vijay की शपथ में बजावंदे मातरम, CPI हुई नाराज

Bengaluru में बोले PM Modi- धरती माता को केमिकल से बचाना भी एक Art of Living है

Punjab मंत्री Sanjiv Arora की ED गिरफ्तारी पर बोले Kejriwal, BJP की जगह जेल चुनी, सलाम