By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2024
विवाह रेखा
पतली या कटी विवाह रेखा
यदि किसा व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा कटी-फटी या पतली है, तो ऐसे जातक विवाह के प्रति उदासीन होते हैं। ऐसे जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं होता है। इनके वैवाहिक जीवन में हमेशा उथल-पुथल और कलह का माहौल देखने को मिलती है।
साफ और गहरी विवाह रेखा
अगर शुरूआत में विवाह रेखा गहरी और साफ नजर नहीं आ रही। लेकिन आगे की ओर जाते हुए गहरी और गुलाबी होती जा रही है। तो इसका मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन की शुरूआत में जोश और उत्साह की कमी रहेगी। हालांकि समय के साथ आपका रिश्ता गहरा और मजबूत होता जाएगा।
हथेली पर गहरी और स्पष्ट विवाह रेखा है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसी विवाह रेखा शुभ होती है। जब चंद्र पर्वत से कोई रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिलती है, तो ऐसे जातक को विवाह और ससुराल में भरपूर सहयोग मिलता है।
एक से ज्यादा विवाह रेखा
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर एक साथ दो या तीन विवाह रेखाएं हैं, तो उस व्यक्ति के एक से ज्यादा विवाह हो सकते हैं। विवाह रेखा इस बात का भी प्रतीक है कि आपके एक या दो से अधिक सीरियस प्रेम संबंध हो सकते हैं। एक से ज्यादा विवाह रेखा आपके विवाह के साथ प्रेम सम्बधों की भी सूचक मानी जाती है।