दिल का दौरा पड़ने से सूडान के रक्षा मंत्री का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

काहिरा। सूडान के रक्षा मंत्री जनरल गमाल अल-दीन उमर का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जनरल उमर को दिल का दौरा उस समय पड़ा जब वह पड़ोसी दक्षिण सूडान की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह जानकारी सूडान के सैन्य एवं सरकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि उमर दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में थे और वह अपने देश की सरकार और विद्रोही समूहों के बीच शांति वार्ता में हिस्सा ले रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बैठकें रद्द की

अधिकारियों ने कहा कि उमर मंगलवार देर रात तक चली बैठकों में शामिल हुए और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में और कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे। उमर सूडान की संप्रभु परिषद के सदस्य थे, जिसने पिछले साल देश के सैन्य और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के बीच 39 महीने के सत्ता साझा करने के समझौते के तहत सत्ता संभाली थी। इस आंदोलन ने पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। संप्रभु परिषद के प्रमुख जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें उमर के निधन पर दुख है जिनका ‘‘सूडान की स्थिरता के लिए संघर्ष करते हुए निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

हमने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए मनाया : Mallikarjun Kharge

IPL 2024: Shubman Gill ने दी महिला क्रिकेटर हरलीन देओल के बल्लेबाजी के टिप्स- Video

Mumbai में गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग में चार लोग घायल

बहन कर सकती है बगावत! BJP का दावा, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को हाशिये पर डाल रहा है राहुल कैंप