By अंकित सिंह | Jan 22, 2021
गुरुवार शाम राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लालू यादव फिलहाल चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। इस खबर के साथ ही लालू परिवार में बेचैनी बढ़ गई। लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती भी रांची पहुंच रहे हैं।