अचानक शुरू हो गए भीषण हवाई हमले, F-16 रॉकेट से अटैक, देश छोड़कर भागे लोग, जंग में कूदे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भड़की जंग ने अचानक भयंकर रूप ले लिया हैदोनों देशों की ओर से भीषण हमले शुरू हो गए हैंगोलीबारी के साथ ही हवाई हमले किए जा रहे हैं और लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैंदरअसल लगभग 8 महीने पहले थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 5 दिनों तक लड़ाई चलीथी जिसमें 50 से ज्यादा मौतें हुई थी और 3 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर गए थेहालांकि अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीज फायर हो गयाट्रंप ने दावा किया था कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच उन्होंने ही समझौता कराया था। जिसके बाद यह जंग रुकी थी। लेकिन सरपंच ट्रंप का यह समझौता ज्यादा दिन तक नहीं टिका। अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच जंग भड़क गई है। दोनों देशों ने झड़पों के बाद बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाते हुए फाइटर जेट समेत कई हथियार तैनात कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: मेडल पहनते ही ट्रंप को लगा करंट, मोदी-पुतिन की छूट जाएगी हंसी

अब तक मारने वालों का यह आंकड़ा 14 के पार पहुंच चुका है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसके नौ नागरिक मारे गए हैं। 20 से अधिक लोग घायल हैं। जबकि थाई सेना ने चार सैनिकों से अधिक की मौत और 68 घायलों की पुष्टि की है। बताया यह भी जा रहा है कि थाईलैंड ने सीमा के पास 1.71 लाख लोगों को निकाला है। जबकि कुल 5 लाख से अधिक लोग दोनों देशों में इस वक्त शरणार्थी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए...इधर ट्रंप कर रहे थे बड़ा दावा, तभी पीस प्लान को पलीता लगा कंबोडिया ने यहां मिसाइल गिरा दिया

अमेरिकी विदेशी विभाग ने दोनों देशों के बीच फिर से शुरू हिंसा पर चिंता जताते हुए तुरंत युद्ध विराम की अपील की है। लेकिन थाईलैंड ने साफ कर दिया है कि अब कूटनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है। थाईलैंड का कहना है कि कूटनी तभी काम करती है जब उसके लिए माहौल हो। अभी फिलहाल कोई ऐसा माहौल नहीं है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से प्रियविहर और तायन थॉम जैसे प्राचीन शिव मंदिरों को लेकर सीमा विवाद है। यह मंदिर दोनों देशों की सीमा के बिल्कुल पास हैं और आसपास की जमीन पर दोनों देश अपना-अपना दावा करते हैं। कंबोडिया के लिए प्रिय विहर मंदिर सांस्कृतिक गौरव का एक प्रतीक है। 

प्रमुख खबरें

Don 3 Controversy Reaches Court | FWICE के बैन के खिलाफ रणवीर सिंह ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

Daily Lemon Water पीने से पहले जानें ये बातें, फायदे की जगह हो सकते हैं ये गंभीर Side Effects

Karnataka में शिवकुमार राज! आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे DK Shivakumar, कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं 12-14 मंत्री

Health Tips: पेट में बढ़ गया है Pitta Dosha? डाइट में शामिल करें ये 5 Superfoods, मिलेगी ठंडक