मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए...इधर ट्रंप कर रहे थे बड़ा दावा, तभी पीस प्लान को पलीता लगा कंबोडिया ने यहां मिसाइल गिरा दिया

Trump
AI Image
अभिनय आकाश । Dec 8 2025 1:22PM

दोंनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्रंप ने नवंबर के मध्य में कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध को रुकवा दिया है जबकि तनाव अब भी बना हुआ है। रविवार को सीमा पर एक और झड़प हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक बयान हैदरअसल मैंने आठ युद्ध खत्म किए थेबोले ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध आसान लगा थाइसे आसान नहीं बनाया जा रहाअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से जब इस तरह के बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे तभी कंबोडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पीस प्लान को पलीता लगाकर थाईलैंड को हमले से दहला दिया। थाईलैंड के कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल बताया जा रहा हैतो एक बार फिर से थाईलैंड में हमला कर दिया गयाथाईलैंड और कंबोडिया वॉर की शुरुआत फिर से हो गई हैडोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्था में कहा गया था कि सीज फायर कराया गया लेकिन एक बार फिर से दोनों देश भिड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के पीस प्लान को थाइलैंड-कंबोडिया ने धुएं में उड़ाया, फिर शुरू हुई दोनों के बीच भीषण जंग

दोंनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैंट्रंप ने नवंबर के मध्य में कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध को रुकवा दिया है जबकि तनाव अब भी बना हुआ है। रविवार को सीमा पर एक और झड़प हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया। थाई सेना ने कहा कि कंबोडियाई गोलीबारी में उसके दो सैनिक घायल हुए और उसके जवाब में थाई सैनिकों ने पलटवार किया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का यह सिलसिला लगभग 20 मिनट तक चला। कंबोडिया ने कहा कि पहले गोलीबारी थाई पक्ष ने की और उसके सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। सोमवार को थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विनथाई सुवरी ने कहा कि कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के कई इलाकों में पहले गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि एक थाई सैनिक मारा गया और चार अन्य घायल हुए तथा प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को निकाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 600 ड्रोन, 51 मिसाइलें...पुतिन के भारत से लौटते ही रूस ने यूक्रेन पर कर दिया भीषण अटैक, बंकर में छिपे जेलेंस्की!

उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने कंबोडियाई हमलों से निपटने के लिए कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए विमान का इस्तेमाल किया। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने कहा कि थाई सेना ने ही सबसे पहले कंबोडियाई सैनिकों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि कंबोडिया ने सोमवार को शुरुआती हमलों के दौरान जवाबी कार्रवाई नहीं कीउन्होंने कहा कि कंबोडिया अनुरोध करता है कि थाईलैंड तुरंत उन सभी शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को रोक दे, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं।’

All the updates here:

अन्य न्यूज़