सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। विधानसभा के विशेष सचिव बी बी दुबे ने बताया कि त्रिवेदी ने अपने नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किये।  इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री और भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

दुबे ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। यह सीट पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन के बाद रिक्त हुई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के प्रचंड बहुमत को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता त्रिवेदी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत