Priyanka Gandhi के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मानती है

By रितिका कमठान | Mar 26, 2023

कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राजघाट पर आयोजित इस सत्याग्रह में हिस्सा लेने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन जैसे बड़े नेता सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। पुलिस ने यहां धारा 144 लगा दी, लेकिन नेता और कार्यकर्ता इसके बावजूद पहुंचे। इसके बाद अब बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह पर कई सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के अपमान करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी जी की समाधि पर कांग्रेस पार्टी ने जो किया है उसे सत्याग्रह नहीं दुराग्रह कहा जाता है। ये निर्लज्जता का उदाहरण है जो कांग्रेस पार्टी ने आज पेश किया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने एक बार फिर साबित किया है कि वो कानून से भी ऊपर खुद को समझते है। उन्होंने कहा कि राहुल की सांसदी कानून के मुताबिक गई है। ये सब न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा था।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने रविवार की सुबह बयान दिया था कि लोकतंत्र को मेरे परिवार ने सींचा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इतिहास में बताया गया कि गांधी जी ने बिना खून बहाए अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए देश को आजादी दिलाई थी। प्रियंका जी को तय करना चाहिए कि कांग्रेस के किन लोगों ने खून बहाया है। कांग्रेस का एक भी राष्ट्रीय स्तर का नेता बताएं जिसने देश के लिए खून बहाया हो, काला पानी की सजा काटी या अंग्रेजों की गोली खाई है।

उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आपकी दादी के खिलाफ न्यायालय में दोष साबित हुआ था। आपके पिता राजीव गांधी का नाम बोफोर्स घोटाला मामले में आया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार पिछड़े समाज का अपमान करती आई है। इसी का नतीजा है कि पार्टी ईमानदारी के साथ माफी मांगने की जगह जाति का अपमान करने में पीछे नहीं हती है। प्रियंका गांधी ने परिवारवाद पर बात करते हुए भगवान श्रीराम का जिक्र भी किया था। इस मुद्दे पर वार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से तुलना करना बेहद निंदनीय और दुखद है। गांधी जी के अंतिम शब्द हे राम थे। आज प्रभु श्रीराम की बात करने वाले राम मंदिर के खिलाफ खड़े थे। राम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस पार्टी आज खुद श्रीराम की बात कर रही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया