'आज पुरखों की बात को रख के लात पे, पार्टी को ले आए फुटपाथ पर...' सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर निशाना

By अंकित सिंह | Jul 31, 2024

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी जाति संबंधी टिप्पणी किसी व्यक्ति को लक्षित नहीं थी क्योंकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा, ''जिसकी जाति नहीं पता वह जनगणना की बात कर रहे हैं।'' इसके तुरंत बाद, सदन में हंगामा शुरू हो गया और अध्यक्ष ने राहुल को जवाब देने की अनुमति देने के लिए ठाकुर को बैठने का आदेश दिया, और विपक्षी सांसद को वेल से बाहर जाने और अपने नेता को बोलने देने को कहा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की, लोगों से सुनने की अपील की

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए त्रिवेदी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संसद में राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया था और कहा था कि कांग्रेस जाति में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने इसे ब्रिटिश काल का सांप्रदायिक पुरस्कार भी बताया। एक नारा हुआ करता था, 'जात पर, न पात पर, इंदिरा जी की बात पर, मोहर लगेगी हाथ पर'। राहुल गांधी इसे क्या लेकर आए? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि 'आज पुरखों की बात को रख के लात पे, पार्टी को ले आए फुटपाथ पर'...।'

प्रमुख खबरें

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू