डायबिटीज़ में मिठास के लिए यह है चीनी के हेल्दी विकल्प

By कंचन सिंह | Sep 18, 2020

डायबिटीज़ मरीज़ों के लिए चीनी जहर के सामान होती है। वैसे सामान्य लोगों के लिए भी चीनी का अधिक सेवन अच्छा नहीं होता है यह मोटापे का भी कारण बनती है। इसलिए हर किसी को बहुत ही सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज़ के मरीज जिन्हें मीठा बहुत पसंद है और वह मीठे के बिना नहीं रह सकते वह चीनी की जगह मिठास के लिए इन हेल्दी चीज़ों को डायट में शामिल कर सकते हैं।

खजूर- इसमें सेलेनियम, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज़ पेशेंट इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि उनके लिए खजूर खाना ठीक है या नहीं? क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, लेकिन यह नेचुरल शुगर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज़ के ऐसे पेशेंट जिनका ब्लड शुगर कंट्रोल में है और जो रोजाना कसरत करते हैं वह एक दिन में 1-3 खजूर खा सकते हैं या उसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। दरअसल, खजूर में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की अच्छी मात्रा होती है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें: मधुमेह रोगी कुछ इस तरह से बनाएं अपना आहार चार्ट, करें यह भोजन और शारीरिक गतिविधियां!

कोकोनट शुगर- नारियल के पेड़ से प्राकृतिक तरीके से बनाए जाने वाला कोकोनट शुगर के बारे में भले ही हर किसी को पता न हो, लेकिन पिछले कुछ समय से यह डायबिटीज़ पेशेंट के बीच लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि मधुमेह रोगियों के लिए चिकित्सक इसे चीनी का बेहतरीन विकल्प मानते हैं। चिकित्सकों के अनुसार डायबिटीज़ पेशेंट मिठास की कमी को दूर करने के लिए कोकोनट शुगर का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन, जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा फैटी एसिड्स जैसे पोलिफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी इसमें होते हैं। इसे पूरी तरह से ऑर्गेनिक तरीके से बनाया जाता है और इसमें कोई केमिकल नहीं होता है।

मेपल सिरप- मेपल सिरप का इस्तेमाल भी चीनी की जगह किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स शहद से भी कम होता है और इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, ज़िंक और मैगनीज़ से पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर होता है जिस वजह से डायबिटीज़ पेशेंट भी इसका सेवन कर सकते हैं।  एक अध्ययन के मुताबिक, यह ब्लड शुगर को संतुलित रखता है और खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज़ को रोकने में मददगार है। हालांकि इसका सेवन कितनी मात्रा में करना है इस बारे में डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया