सरकारी विज्ञापन दरें निर्धारित करने के नीति-निर्देशों पर सुझाव आमंत्रित

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 27, 2022

शिमला । अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने आज यहां बताया कि न्यूज बेवसाइटों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश में सूचीबद्ध करने तथा इन पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए दरें निर्धारित करने हेतु नीति-निर्देशों को वित्त विभाग ने सैद्धांतिक रूप से अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए एचपीएफआर, 2009 के प्रावधानों के पालन के साथ-साथ अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव से संबंधित मामलों पर वित्त विभाग से परामर्श करना होगा।  

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग की अवैध शराब के कारोबारियों पर छापेमारी जारी-6126 पेटियां बरामद’

इसके दृष्टिगत न्यूज बेवसाइटों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश में सूचीबद्ध करने तथा इन पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए दरें निर्धारित करने हेतु नीति-निर्देशों को हित्तधारकों के साथ साझा किया गया है और इन्हें सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की बेवसाइट www.himachalpr.gov.in के होम पेज पर अपलोड किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम सरकार की कार्यप्रणाली से घबराए : नंदा

उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से विभाग की बेवसाइट पर प्रारूप नीति नीति-निर्देशों का अवलोकन प्राप्त कर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। यह सुझाव निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क की ई-मेल digitalmediaipr@gmail.com पर 15 फरवरी, 2022 से पूर्व भेजे जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट