सुहेलदेव पार्टी की धमकी, कहा- मांगें नहीं सुनी तो भाजपा से तोड़ लेंगे नाता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने रविवार को कहा कि अगर 24 फरवरी तक सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू नहीं की गई तो वह भाजपा से अपने रिश्ते तोड़ सकती है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि अगर भाजपा हमारी ओर से उठाई गई मांगों से सहमत नहीं होती है तो निश्चित तौर पर हम उनसे रिश्ता तोड़ देंगे। अगर सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशों को 24 फरवरी तक लागू नहीं किया गया तो हमारा भाजपा से रास्ता अलग होगा और उसके बाद हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आवश्यकता पड़ने पर भाजपा विरोधी गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं। उनके साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है।’’ राजभर ने कहा कि यह अंतिम चेतावनी है और 24 फरवरी के बाद भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा ने वादा किया था सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लोकसभा चुनाव के छह महीने पहले लागू कर दी जायेंगी लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: मोदी का नेतृत्व बेजोड़, वह BJP के PM पद के उम्मीदवार होंगे: केशव मौर्य

सामाजिक न्याय समिति का गठन पिछले साल मई में किया गया था। समिति ने पिछड़े वर्ग को तीन वर्ग में यानी पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा में बांटने की वकालत की थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह फरवरी को कहा था कि अगले आम चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के साथ जाने का विकल्प उसके लिए खुला है।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना