पूर्वोत्तर नाइजीरियाई बस अड्डे पर आत्मघाती हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2016

मैदुगुरी। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित शहर मैदुगुरी में एक बस अड्डे के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में हमलावर के अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक असैन्य आत्मरक्षा कमांडर ने दी है। शहर में पिछले चार सप्ताह में यह छठा हमला है। इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम का जन्म इसी शहर में हुआ था। अधिकतर हमले विफल रहे हैं क्योंकि उनमें हमलावर खुद को ही उड़ा पाए हैं।

 

असैन्य संयुक्त कार्य बल के कमांडर हाबूया महमूद ने कहा कि कल रात के हमलावर को मुना गराज बस अड्डे में दाखिल होने से रोक दिया गया लेकिन आत्मघाती विस्फोट में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दो आत्मघाती हमलावरों ने बीते शुक्रवार भी मुना गराज में खुद को उड़ा लिया था। इस कारण दो आत्मरक्षकों की मौत हो गई थी। सात साल से चले आ रही इस्लामी बगावत में कुछ माह की शांति के बाद बोको हराम ने हमले तेज कर दिए हैं। इस बगावत में 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 26 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!