By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2017
पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आज एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया जिसमें एक मेजर सहित दो जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने फ्रंटियर कांस्टेबुलेरी (एफसी) के काफिले पर पेशावर के हयाताबाद क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल के दौरान हमला किया।