सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

हमीरपुर । सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 मंगलवार से आरंभ हो गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सायं  सुजानपुर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का भी उदघाटन किया। इसके बाद अनुराग सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्जवलन के साथ होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया और सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: विश्व बैंक और हिमाचल प्रदेश का विकासात्मक सहयोग का एक लम्बा इतिहास रहा-जय राम ठाकुर

पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ और सारेगामापा फेम पायल ठाकुर के अलावा हिमाचल के अन्य लोक कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़ें: जेबीटी के रिक्त पदों को बैंचवाईज भर्ती के माध्यम से शीघ्र भरेगी प्रदेश सरकारः जय राम ठाकुर

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, एचआरटीसी अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एएसपी विजय सकलानी, एसडीएम हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, अन्य अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक