15 करोड़ रुपये के लिए 15 KG घी का कोड वर्ड, BRS दफ्तर में पैसे पहुंचाने की बात हुई, सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2023

भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोपी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल पर दक्षिण समूह और बीआरएस पार्टी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया कि उनके और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल के बीच चैट के स्क्रीनशॉट हैं और ये उक्त चैट टीआरएस कार्यालय को 15 करोड़ रुपये की डिलीवरी के संबंध में केजरीवाल के निर्देशों को दिखाते हैं। सुकेश ने दावा किया कि चैट स्पष्ट रूप से आपके (केजरीवाल) सांठगांठ को 'साउथ ग्रुप' और टीआरएस के नेता के साथ पुष्टि करेगा, जो शराब घोटाले में जांच के दायरे में है। साथ ही, चैट में यह भी है कि कैसे टीआरएस के नेता के सहयोगी अरुण पिल्लई को 15 करोड़ रुपए 15 किलो घी की डिलीवरी का निर्देश दिया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्‍ली से कैसे हटेंगे कूड़े के पहाड़, केजरीवाल ने दिया निर्देश, 15 दिनों में लैंडफिल प्रबंधन पर कार्य योजना तैयार करें

अपने हालिया पत्र में सुकेश ने आगे दावा किया कि उसके पास अरविंद केजरीवाल के साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट के कुल 700 पेज हैं, और उसने कथित तौर पर 2020 में टीआरएस कार्यालय को 75 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि, इन दावों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और हाल ही में सुकेश ने कई आरोप लगाए थे। पत्र अधिवक्ता अनंत मलिक के माध्यम से जारी किया गया है। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा