Punjab Election 2022 । सुखबीर बादल बोले- एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, इसे बैन कर देना चाहिए

By अंकित सिंह | Mar 09, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा के चुनाव हुए थे। 10 मार्च को इसके नतीजे भी आएंगे। तमाम एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। बसपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद भी अकाली दल तीसरे नंबर पर जाती हुए दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। इसे बैन कर देना चाहिए। अपने बयान में सुखबीर बादल ने कहा कि एग्ज़िट पोल को लेकर आप किसी पंजाबी से पूछेंगे तो वे कहेंगे उन्हें एग्ज़िट पोल पर भरोसा नहीं। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि बंगाल में जब चुनाव हुए थे तब एग्ज़िट पोल ने ममता बनर्जी को 100 सीटें भी नहीं दी थी लेकिन TMC ने 200 सीटें जीती, एग्ज़िट पोल को बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर रोक लगनी चाहिए। चुनाव आयोग की निगरानी है कि मतदाता प्रभावित नहीं होते हैं, लेकिन आजकल कुछ सरकारें जनता के पैसे का उपयोग करके जनमत सर्वेक्षण करवाती हैं। AAP ने यह किया है। आपको बता दें कि इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। पंजाब में आप को 76 से 90  सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 19 से 31 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल के खाते में 7 से 11 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश