अमरिंदर ने सुखबीर सिंह बादल पर साधा निशाना, कहा- नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का हक नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल को नये कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का तब तक हक नहीं है, जब तक कि शिअद प्रमुख यह जवाब नहीं देते कि हरसिमरत कौर बादल ने अध्यादेश का उस समय विरोध क्यों नहीं किया जब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में सिख व्यक्ति की पगड़ी खींचे जाने का मुद्दा गरमाया, TMC ने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताकर किया खारिज 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन सवालों के जवाब देने के लिए कहा कि हरसिमरत कौर बादल ने कृषि अध्यादेशों का विरोध क्यों नहीं किया?, जब उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी, तब वह उसकी सदस्य थीं।

प्रमुख खबरें

AI चिप युद्ध में एनवीडिया का मास्टरस्ट्रोक! ग्रोक के साथ लाइसेंसिंग डील, क्या बदलेगी बाजी?

Boxing Day Test से पहले ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेगी टीम

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 36 गेंदों में बनाई 100 रन की पारी, सचिन तेंदुलकर से हुई तुलना

6 माओवादियों के खात्मे के पर बोले अमित शाह, नक्सलवाद से मुक्ति की दहलीज पर खड़ा है ओडिशा