सुखबीर सिंह बादल ने कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से महामारी के कारण राज्य में उत्पन्न मानवीय संकट से निपटने और उन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने सहित तत्काल राहत उपाय करने की मांग की, जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने परिजनों को खो दिया है।

इसे भी पढ़ें: किसानों का खट्टर के कार्यक्रम को बाधित करने का किया प्रयास, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

बादल ने उन परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की, जिन्होंने अपने सदस्यों को कोविड​-19 के कारण खो दिया है। उन्होंने महामारी में हुए अनाथों को 6,000 रुपये की मासिक पेंशन और छह महीने तक गरीब परिवारों को 6,000 रुपये की मासिक नकद सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। अकाली दल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद