सुखबीर ने राजीव गांधी को बताया सिखों का हत्यारा, कैप्टन ने फटकारा

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2019

पंजाब में राजीव गांधी को लेकर सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल द्वारा राजीव गांधी पर दिए गए विवादित बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है। कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा कि सुखबीर राजीव गांधी को लेकर झूठी बयानबाजी कर सिख समुदाय को उकसाने और बांटने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन मनाने के निर्णय पर अमरिंदर सरकार को निशाने पर लेते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि राजीव गांधी ने ही सिखों का कत्ले आम करवाया था।

बादल ने कहा कि राजीव गांधी ने ही हमारे सिख भाइयों और बहनों की हत्या करवाई थी। उनकी मां इंदिरा गांधी ने हमारे सबसे पवित्र स्थल हरमिंदर साहिब पर टैंकों से हमला करवाया था और कांग्रेस पार्टी और अमरिंदर सिंह सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। जिसके बाद कैप्टन ने राजीव गांधी की 75वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर सुखबीर के औरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजीव गांधी का नाम 1984 के दंगों के दौरान कहीं भी नहीं आया और न ही बाद में आया। बल्कि यह झूठा प्रचार भाजपा और अकाली दल द्वारा सिख वोटरों को लुभाने के लिए किया जाता है। कैप्टन ने सुखबीर से पूछा कि राजीव तो 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन आप तो 57 साल में मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाए। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा