जूते पहनकर हनुमान चालीसा गाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुखविंदर सिंह की इस वीडियो को देख भड़के यूजर्स

By निधि अविनाश | Mar 30, 2022

अपनी आवाज से सबका दिल जीतने वाले सिंगर सुखविंदर सिंह इस समय काफी विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि, सुखविंदर सिहं अपनी अपकमिंग म्यूजिक के लिए काशी आए हुए है और वहां उन्होंने हनुमान चलीसा शूट किया हैं लेकिन यह शूट ही उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत लेकर आ गया है। दरअसल, सुखविंदर सिंह हनुमान चलीसा का शूट जूते पहनकर कर रहे है और उनकी शूटिंग की वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में न केवल सुखविंदर बल्कि दर्जनों आर्टिस्ट भी जूते पहने दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा बाहर निकल रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर बुराई कर रहे हैं। कई लोग सुखविंदर पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि, इस गाने में सुखविंदर ने धोती और खादी जैकेट पहना हुआ है। 

जब विवाद बहुत आगे बढ़ गया तब सुखविंदर ने ट्रोलर्स को गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि, अगर ऐसा करने से किसी की भावना कम होती है तो साबित कर के दिखाइए।हमारा मकसद किसी की भावनाओं को नुकसान पहुंचाना नहीं था। काशी के चेतसिंह घाट पर सुखविंदर सिंह का म्यूजिक वीडियो शूट किया गया है। अमृतसर में जन्मे सुखविंदर सिंह महज आठ साल की उम्र में ही स्टेज पर गाने लगे थे और उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉरमेंस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने सारे-गा-पा पर दी थी।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस