सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद 'दिग्गी राजा' ने किया ट्वीट, कहा - बीजेपी अब कांग्रेस मय होती जा रही है

By सुयश भट्ट | Oct 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले जोबट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जहां सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ”भाजपा अब कांग्रेस मय होती जा रही है। मुझे पुराने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं पर दया आती है। अब भाजपा पूरी तरह से टिकाऊ लोगों को छोड़ कर पूरे तरीक़े से बिकाऊ लोगों पर निर्भर हो चुकी है।”

आपको बता दें कि कांग्रेस की जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल ने बीजेपी का हाथ थाम लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सुलोचना रावत को बीजेपी जोबट सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। और कड़ी में सेकड़ो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर फसे पेंच, दिल्ली में चल रहा है मंथन 

वहीं जोबट विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कलावती भूरिया को टिकट दिया था, जिससे नाराज़ होकर सुलोचना के बेटे नव निर्दलीय फॉर्म भर दिया था और कांग्रेस ने सुलोचना को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि बाद में उन्हें कांग्रेस में दोबारा शामिल कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश