सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी में मची खलबली, सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

By सुयश भट्ट | Oct 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस में जमकर कलह शुरु हो गई है। जहां कांग्रेस नेता अरुण यादव के टिकट से इंकार के बाद कांग्रेस में खलबली मची तो, वहीं सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने पर जोबल विधानसभा में भाजपा में कलह मच गई है। बताया जा रहा है कि जोबट में बीजेपी नेताओं के बीच इस्तीफे का दौर शुरु हो गया।

दरअसल कांग्रेस से पूर्व विधायक सुलोचना रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद जोबट विधानसभा में इस्तीफे के दौर सैकड़ों भाजपा पदाधिकारीयों ने इस्तीफा दे दिया।  जिसको लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सचलेखा ओर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाबरा पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:लखीमपुर घटना को लेकर MP के किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान, पुतला दहन कर जताएंगे विरोध 

आपको बता दें कि प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं. जिन 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से एक जोबट भी है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट