Sultan Azlan Shah Cup Hockey Tournament: राहील के गोल से भारत ने कोरिया के खिलाफ किया जीत से आगाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

मोहम्मद राहील के पहले क्वार्टर में किये गये इकलौते गोल की बदौलत युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने रविवार को सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया। भारतीय टीम छह साल के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रही है। मैच के 15वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के बनाये मौके को राहील ने गोल में बदल कर टीम का खाता खोला।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने विशेषज्ञ से सलाह ली, वनडे श्रृंखला से बाहर रहेंगे, राहुल और पंत कप्तानी की दौड़ में

पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने इससे पहले 2019 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। तब टीम फाइनल में कोरिया से हारकर उपविजेता रही थी। कोरिया ने दूसरे क्वार्टर में वापसी के लिए जोर लगाया और टीम को इसका फायदा 27वें मिनट में मिला। उनके अग्रिम पंक्ति का एक खिलाड़ी गेंद के साथ भारतीय गोल पोस्ट के पास पहुंचने में सफल रहा लेकिन डाइव लगाकर प्रयास करने के बाद बावजूद वह इसे गोल में नहीं बदल पाया। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद बेहतर सामंजस्य दिखाया और आखिरी दो क्वार्टर में कोरिया को ज्यादा मौके नहीं दिये। इस दौरान टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन अभिषेक का प्रयास गोल से दूर रहा।

इसे भी पढ़ें: भारत के शीर्ष टेनिस स्टार सुमित नागल का चीन ने वीजा रद्द किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन दांव पर

इस मुकाबले को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण मैच छह घंटे की देरी से शुरू हुआ। भारत सोमवार को बेल्जियम से भिड़ेगा। राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से एक-एक बार खेलेगी, जिसमें विजेता को तीन अंक मिलेंगे और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर