Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली, 1 अक्टूबर को होगी अगली कार्यवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक विशेष अदालत में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की। परिवादी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्र की ओर से पेश अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने 21 सितंबर को बहस शुरू की थी, लेकिन उनकी दलीलें पूरी नहीं हो सकी थीं।

राहुल पर 2018 में बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। भाजपा नेता मिश्र ने कांग्रेस नेता के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में अदालत ने राहुल को 27 नवंबर 2023 को तलब किया था।

कांग्रेस नेता ने अदालत में पेश होकर जमानत कराई थी। बाद में मिश्र ने राहुल की आवाज का मिलान कराने के लिए अर्जी दी थी, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। सत्र अदालत और उच्च न्यायालय ने भी मिश्र का यह अनुरोध ठुकरा दिया था।

प्रमुख खबरें

सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति