Bigg Boss 16 | Sumbul Touqeer Khan लगातार तीसरी बार हुई नोमिनेट, ये हैं बिग बॉस हाउस के Undeserving Contestants

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2022

बिग बॉस 16: सुम्बुल तौकीर खान को लेकर काफी बाहर चर्चा हो रही हैं। सुम्बुल घर के अंदर काफी शांत नजर आयी। उन्होंने घर के अंदर अपना कोई मुद्दा नहीं बनाया और न हीं वह किसी से कोई झगड़ा करती नजर आयी। लगातार सुंबुल बिग बॉस के घर में तीसरे हफ्ते भी नोमिनेट हो गयी हैं। उन्हें बार-बार नोमिनेशन में इस लिए भी डाला जा रहा है क्योंकि घर के अन्य प्रतियोगी ये मानते हैं कि सुंबुल का अपना कोई मुद्दा नहीं हैं और घर के अंदर इनका कोई योगदान नहीं हैं। वह इस घर के लिए अयोग्य हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं कि सुंबुल के लिए ही ऐसा कहा जा रहा हैं। बिग बॉस 16 के घर के अंदर अंकित गुप्ता ऐसे सदस्य है जिनके लिए भी शुरूआत में यही कहा जा रहा था कि वह काफी शांत है और कुछ भी बोलते ही नहीं हैं। आइये आपको बताते हैं कि घर के अंदर सुंबुल से पहले किन प्रतियोगियों को अयोग्य करार दिया गया हैं। 

बिग बॉस सीजन 16 के प्रतियोगी सुम्बुल तौकीर खान शो के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। उन्हें अन्य प्रतियोगियों द्वारा अयोग्य कहा गया।

अभिनव शुक्ला

बिग बॉस 14 के प्रतियोगी अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक के साथ शो में भाग लिया। शो में योगदान नहीं देने और केवल सेब खाने के लिए उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता था।

हितेन तेजवानी

बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी को एक शानदार दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने शो में कुछ खास नहीं किया था। अभिनेता के पास एक मजबूत प्रशंसक आधार है इस कारण उसने शो में एक लंबा सफर तय किया है। अभिनेता को शो का अंडरसर्विंग कहा गया और उनके व्यवहार से उनके प्रशंसकों को निराशा हुई।

जान कुमार शानू

बिग बॉस सीजन 14 के प्रतियोगी जान कुमार शानू घर से उम्मीद से जल्दी बेदखल हो गए। गायक अपनी वास्तविक पहचान व्यक्त करने में विफल रहा और दूसरों द्वारा उसे अयोग्य कहा गया।

इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से आउट हुए Tappu, एक नज़र उन कलाकारों पर जिन्होंने बीच मझधार में छोड़ा शो ?

जय भानुशाली

बिग बॉस 15 के प्रतियोगी जय भानुशाली को नेटिज़न्स द्वारा ट्रोल किया गया और शो में एक अयोग्य प्रतियोगी कहा गया। अभिनेता ने अपने स्तर पर भी अपने गुस्से को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय में वह बाहर हो गए।

आरती सिंह

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्हें घर में बुलाया गया था लेकिन शो के आखिर तर आरती सिंह बनीं रहीं। शो में उनका कोआ योगदान नहीं था और न ही उनके कोई मुद्दे हुआ करते थे।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह