ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर जीतने वाले पहले भारतीय बनें सुमित नागल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने स्थानीय दावेदार फाकुदो बोगनिस को सीधे सेटों में हराकर यहां 54160 डालर इनामी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। हरियाणा के 22 साल के सातवें वरीय नागल ने आठवें वरीय बोगनिस को एक घंटा और 37 मिनट में 6-4, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नागल के करियर का यह दूसरा एटीपी चैलेंजर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2017 में बेंगलुरु चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था।

इसे भी पढ़ें: नाओमी ओसाका चीन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची

इस प्रतिभावान युवा खिलाड़ी ने सोमवार को 26 स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 135वीं रैंकिंग हासिल की। नागल ने पिछले महीने ग्रैंडस्लैम में पदार्पण करते हुए अमेरिकी ओपन के पहले दौर में महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास