सुमित नागल ने सेट और दिल जीता, रोजर फेडरर ने मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

न्यूयार्क। सुमित नागल ने जज्बा और जुझारूपन दिखाकर ग्रैंडस्लैम में अपने पदार्पण की स्वप्निल शुरुआत करते हुए दिग्गज रोजर फेडरर से पहला सेट जीता लेकिन आखिर में उन्हें यूएस ओपन के पहले दौर के इस मैच में हारकर बाहर होना पड़ा। भारत में बहुचर्चित इस मैच में झज्जर के 22 वर्षीय नागल ने सोमवार की रात को अपनी प्रतिभा की झलक दिखाने के बाद आर्थर ऐस स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से गंवाया। नागल पिछले 20 वर्षों में ग्रैंडस्लैम के पुरूष एकल मुख्य ड्रा में एक सेट जीतने वाले केवल चौथे भारतीय हैं। इसकी विशेषता यह रही कि यह सेट उन्होंने फेडरर के खिलाफ जीता जिनके नाम पर 20 ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज हैं। पिछले दो दशक में नागल से पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में केवल सोमदेव देवबर्मन, युकी भांबरी और साकेत मयनेनी ही एक सेट जीतने में कामयाब रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: आलोचकों से ''नाराज और दुखी’ थी सिंधू, चैंपियनशिप जीत कर दिया सबको जवाब

फेडरर जब एटीपी रैंकिंग में 190वें नंबर के खिलाड़ी को समझने की कोशिश कर रहे थे तब नागल ने अपने रिटर्न और फोरहैंड से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अभी फेडरर और दर्शक कुछ समझ पाते कि नागल ने दूसरी बार उनकी सर्विस तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने 0-30 से पिछड़ने के बाद अपनी सर्विस बचायी। नागल ने अपने करारे शॉट से फेडरर को नेट पर आने का मौका नहीं दिया। इस बीच फेडरर अपनी गलतियों पर काबू पाने के लिये संघर्ष कर रहे थे। फेडरर ने पहले सेट में 19 सहज गलतियां की जबकि नागल ने इस बीच केवल नौ ऐसी गलतियां की। इसके बाद उम्मीदें बढ़ गयी लेकिन फेडरर ने खुद को संभाला और फिर नागल को अपना असली खेल दिखाया। उन्होंने पहले से बेहतर सर्विस करनी शुरू की और नेट पर आकर अंक बनाने शुरू कर दिये। दूसरे सेट में जल्द ही वह 5-0 से आगे हो गये और सातवें गेम में उन्होंने यह सेट जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस बीच नागल ने छह सेट प्वाइंट बचाये और दो बार उनके पास ब्रेक प्वाइंट का मौका भी आया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास