सुमित्रा महाजन ने साधा निशाना, किसानों के दु:ख-दर्द के प्रति असंवेदनशील है कमलनाथ सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

इंदौर। मध्यप्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश और बाढ़ के कहर का सामना करने वाले किसानों के मुद्दों पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सूबे की कमलनाथ सरकार पर सोमवार को निशाना साधा। महाजन ने आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों के दु:ख-दर्द के प्रति असंवेदनशील है। महाजन ने यहां जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भाजपा के विरोध प्रदर्शन में कहा, प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता मिली है, तो वह जनता के हित में काम भी करे। भारी बारिश और बाढ़ से सोयाबीन तथा अन्य फसलें बर्बाद हो गयीं। लेकिन प्रदेश सरकार के नुमाइंदे किसानों के दु:ख-दर्द की सुध लेने नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने से जुड़ा कांग्रेस का अहम चुनावी वादा निभाने में भी नाकाम रही है। यह वादा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूबे के नवंबर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि कमलनाथ सरकार के राज में गरीबों को बिजली के भारी-भरकम बिल थमाये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यों के मजबूत होने से भारत संघ मजबूत होगा: ममता

उन्होंने विरोध जताते हुए बिजली बिलों की प्रतीकात्मक होली भी जलायी।उधर, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारी बारिश और बाढ़ से परेशान किसानों को केंद्र के खजाने से राहत की रकम पहुंचाने में मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है।कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा जिसमें कहा गया है कि सूबे में अतिवृष्टि और बाढ़ से भारी नुकसान के मद्देनजर कमलनाथ सरकार ने केंद्र से 6,621.28 करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी है। लेकिन अब तक यह राशि प्रदान नहीं की गयी है। 

प्रमुख खबरें

संपत्ति लूटने की योजना बना रही है कांग्रेस, Karnataka के दावणगेरे में विपक्षी पार्टी पर खूब बरसे PM Modi

इंडी गठबंधन को लेकर भाजपा हमेशा से एक ही बात कहती आई है कि सिर्फ दल मिले हैं दिल नहीं मिले हैं - वीरेंद्र सचदेवा

Rajasthan में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

BJP की टिकट पर चुनाव लड़ने की अफवाहों को Arvinder Singh Lovely ने किया खारिज, कहा- मैं किसी और पार्टी में शामिल नहीं हो रहा