राज्यों के मजबूत होने से भारत संघ मजबूत होगा: ममता

union-of-india-will-be-strengthened-by-strengthening-of-states-mamta
[email protected] । Nov 1 2019 1:24PM

मता ने ट्वीट किया, “कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारत संघ तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होंगे।  साथ ही ममता ने उन राज्यों के लोगों को बधाई दी जो एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने लोगों से देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का आग्रह किया।  ममता ने ट्वीट किया, “कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने आगे कहा ‘‘भारत संघ तभी मजबूत बनेगा जब राज्य मजबूत होंगे। आइये, हम संघीय ढांचे को मजबूत बनाएं। जय हिन्द। जय बांग्ला।” गौरतलब है कि आज कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं।  लक्षद्वीप, पुदुच्चेरी, अंडमान और निकोबार केंद्र शासित क्षेत्र भी एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़