गर्मियों में अपने वॉर्डरोब को करें अपडेट व्हाइट कलर से

By कंचन सिंह | May 18, 2019

गर्मियों में आपके वैनिटी बॉक्स की तरह ही वॉर्डरोब को भी बदलने की ज़रूरत है, क्योंकि सर्दी के मौसम में पहने जाने वाले डार्क और बोल्ड कलर इस सीज़न के लिए अच्छे नहीं है। गर्मी में हल्के फैब्रिक और पेस्टल व लाइट कलर के कपड़े शरीर को आराम देते हैं और गर्मी से बचाते हैं। व्हाइट तो ऑल टाइम फेवरेट है, तभी तो आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड हीरोइन तक गर्मी के मौसम में व्हाइट आउटफिट में नज़र आती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में लड़कियां इस तरह कैरी कर सकती धोती पैंट्स

व्हाइट शर्ट- गर्मी के मौसम में आपके वॉर्डरोब में एक व्हाइट शर्ट तो ज़रूर होनी चाहिए। इसे अलग-अलग तरीके से कैरी करके डिफरेंट लुक पा सकती हैं। हॉट एंड कूल लुक के लिए इसे डेनिम शॉर्ट्स के साथ पहनें। ब्लैक या ब्लू शॉर्ट या पेंसिल स्कर्ट के साथ ही व्हाइट शर्ट खूब जंचती है। इसे आप पायजामा, लोअर या जींस के साथ भी पहन सकती हैं।

व्हाइट कुर्ती- यदि आप इंडियन ड्रेस पसंद करती हैं तो व्हाइट कॉटन की कुर्ती या चिकन की कढ़ाई वाली कुर्ती ज़रूर रखें। इसे किसी भी कलर की लेगिंग या जींस के साथ पहन सकती हैं। कंप्लीट इंडियन लुक के लिए कुर्ती को चूड़ीदार और दुपट्टे के साथ कैरी करें। सिंपल फॉर्मल लुक के लिए व्हाइट कुर्ती को ब्लू डेनिम के साथ पहनें।

इसे भी पढ़ें: साड़ी या लहंगे के साथ करवाएं स्टिच, ट्रैंड में आये पेपलम ब्लाउज

व्हाइट लेस वाली या निटेड टॉप- निटेड या लेस वाली टॉप भी जींस या जेगिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं। व्हाइट कलर आंखों को सूकून देता है और इसमें गर्मी भी कम लगती है। साथ ही व्हाइट कलर के टॉप को आप किसी भी रंग के पैंट या जींस के साथ पहन सकती हैं।

व्हाइट मिडी/मैक्सी ड्रेस- गर्मियों में लाइट फैब्रिक वाले व्हाइ मिडी और मैक्सी ड्रेस भी बहुत पसंद किए जाते हैं। आप मलाइका अरोड़ा खान की तरह व्हाइट नीलेंथ स्लीवलेस ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। ये आपको स्मार्ट लुक देगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में हर लुक के लिए बेस्ट है पेंसिल स्कर्ट

व्हाइट ऑफ शोल्डर या कोल्ड शोल्डर टॉप- ऐसी डिज़ाइन वाले टॉप भी काफी समय से चलन में हैं। खासतौर से कम उम्र की लड़कियों के बीच यह बहुत पॉप्युलर हैं। आप व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस या कोल्ड शोल्डर टॉप ट्राई कर सकती हैं।

इसके अलावा आप व्हाइट कुर्ते के साथ व्हाइट पलाजो, व्हाइट पोलका डॉट टॉप, व्हाइट क्रॉप टॉप आदि से भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता