गर्मियों के मौसम में लड़कियां इस तरह कैरी कर सकती धोती पैंट्स

how-to-wear-dhoti-pants-in-hindi

केजुअल लुक में धोती पैंट्स काफी अच्छे लगते हैं। धोती पैंट्स को एक केजुअल लुक में कैरी करना चाहती हैं तो इसे किसी भी शॉर्ट कुर्ते के साथ कैरी करें। वहीं केजुअल लुक में आप अपनी ज्वैलरी एकदम सिंपल रखें। आप चाहें तो इसके साथ केवल बड़े साइज के स्टेटमेंट ईयररिंग पहनें या फिर एक नेकपीस।

गर्मियां आते ही लड़कियां अपने लुक के साथ तरह−तरह के एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। वह कई स्टाइलिश चीजों को अपने वार्डरोब में जगह देती हैं। इन्हीं में से एक है धोती पैंट्स। यह देखने में तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन अमूमन लड़कियों को समझ नहीं आता कि इसे टीमअप किस तरह किया जाए। तो चलिए आज हम आपको धोती पैंट्स स्टाइलिंग के कई अंदाज बताते हैं−


केजुअल लुक

केजुअल लुक में धोती पैंट्स काफी अच्छे लगते हैं। धोती पैंट्स को एक केजुअल लुक में कैरी करना चाहती हैं तो इसे किसी भी शॉर्ट कुर्ते के साथ कैरी करें। वहीं केजुअल लुक में आप अपनी ज्वैलरी एकदम सिंपल रखें। आप चाहें तो इसके साथ केवल बड़े साइज के स्टेटमेंट ईयररिंग पहनें या फिर एक नेकपीस।

इसे भी पढ़ें: जानिए इस बार के समर कलेक्शन में लड़कियों के लिए क्या है खास

टेडिशनल लुक

अगर आप धोती पैंट्स की मदद से एक टेडिशनल लुक कैरी करना चाहती हैं तो इसे किसी टेडिशनल शर्ट और शॉर्ट जैकेट के साथ पहनें। यह लुक किसी मेंहदी फंक्शन या पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। इस तरह का लुक स्लिम लड़कियों पर खूब फबता है। 

अनारकली स्टाइल डेस

धोती पैंट्स अनारकली स्टाइल कुर्ती के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आप फलोर लेंथ अनारकली का चयन न करें, इससे धोती पैंट्स की खूबसूरती कहीं छिप जाती है। आप शॉट अनारकली के साथ इसे पहनें। यह एक बेहतरीन पार्टीवियर ऑप्शन है।

ऑफिस लुक

अगर आप सोचती हैं कि धोती पैंट्स को ऑफिस में नहीं पहना जा सकता तो आप गलत है। यह आपको एक प्रोफेशनल लुक भी दे सकता है। बस आप व्हाइट धोती पैंट को व्हाइट कॉलर्ड शर्ट के साथ पहनें। इसके साथ मिनिमम मेकअप और एक अच्छा सा बन या ब्रेड बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: साड़ी या लहंगे के साथ करवाएं स्टिच, ट्रैंड में आये पेपलम ब्लाउज

पार्टी लुक

पार्टी लुक में तो धोती पैंट्स का कोई जवाब नहीं। इस लुक में आप इसे कई तरह से कैरी कर सकती है। चाहें तो साड़ी ब्लाउज के साथ धोती पैंट्स पहनें और हो गया आपका लुक कंप्लीट या फिर साड़ी के साथ पेटीकोट के स्थान पर धोती पैंट्स का प्रयोग करें। इस तरह टेडिशनल डेस को भी आप फयूजन के साथ पहन सकती हैं। इसके अतिरिक्त फ्रंट ओपन लॉन्ग गाउन या मैक्सी के साथ भी धोती पैंट्स खूब फबता है। वहीं किसी छोटे फंक्शन में इसे पोंचो या काफतान स्टाइल शर्ट के साथ कैरी करें। यह लुक देखने में बेहद ही अच्छा लगता है। 

समर लुक

अगर आप धोती पैंट्स की मदद से एक परफेक्ट समर लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसे फलोरल या प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट के साथ पहनें या फिर इसे टैंक टॉप के साथ कैरी करें। इसके अतिरिक्त वेल फिटेड टॉप के साथ भी धोती पैंट्स काफी अच्छा लगता है।

वरूण क्वात्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़