Surya Gochar 2023: मीन राशि में सूर्य का महागोचर दिखाने लगा असर, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है। बता दें कि सूर्य ने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर हमारी जिंदगी पर भी पड़ता है। ज्योतिष के हिसाब से ग्रहों के गोचर से राशियों पर इसका सकारात्मक व नकारात्मक असर देखने को मिलता है। हालांकि सूर्य के राशि परिवर्तन से तीन राशियों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान यह तीन राशियों को अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं कि वह तीन राशियां कौन सी हैं, जिनकी किस्मत सूर्य के तेज सी चमकने वाली है।

कर्क राशि के जातकों के सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी शुभ होने जा रहा है। इस दौरान इस राशि के जातकों के सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं जो लोग विदेश में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें भी अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कर्क राशि के जातकों को इस समय भाग्योदय के संकेत मिल रहे हैं। काम या कारोबार से संबंधित यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा का आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Meen Sankranti 2023: मीन संक्रांति पर इस तरह करनी चाहिए सूर्यदेव की उपासना, जानिए शुभ मुहूर्त

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव के गोचर का विशेष लाभ मिलेगा। जो भी जातक इस दौरान नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को उनके क्षेत्र में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के जातकों की इस दौरान आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। इस दौरान इस राशि के जातकों की पदोन्नति और सैलरी में बढ़ोत्तरी होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशि

सूर्य देव का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो वहां से आपको लाभ मिलने के योग हैं। सूर्य देव के गोचर में शेयर बाजार या सट्टा आदि में निवेश किए गए पैसे में भी लाभ बनता दिखाई दे रहा है। वृषभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के भी संकेत मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल