सुनील बंसल बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का भी मिला प्रभार

By अंकित सिंह | Aug 10, 2022

अब तक के उत्तर प्रदेश में संगठन का काम देख रहे सुनील बंसल को पार्टी की ओर से बड़ा इनाम मिला है। सुनील बंसल को अब भाजपा की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें तीन महत्वपूर्ण और अहम राज्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सुनील बंसल अब तक उत्तर प्रदेश में संगठन का काम कर रहे थे। उन्होंने 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: 1942 में ही स्वतंत्रता की झलक बलिया ने अपने बल पर देखी, 80 साल पहले ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ रचा गया था इतिहास

आपको बता दें कि 2024 के आम चुनाव को लेकर यह तीनों राज्य बेहद अहम है। इन तीनों राज्यों में भाजपा को खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती ममता बनर्जी हैं। तो वहीं तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की राजनीति का दबदबा है जहां भाजपा अपनाी जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही ओडिशा भी 2024 के लिहाज से भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ओडिशा में भाजपा फिलहाल खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में प्रभारी के रूप में सुनील बंसल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें