सुनील छेत्री बेंगलुरू एफसी टीम के साथ 2023 तक रहेंगे जुड़े, कप्तान ने ट्वीट कर जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

बेंगलुरू। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने बेंगलुरू एफसी के साथ अपना अनुबंध दो साल के लिये बढ़ा दिया है और वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की इस टीम के साथ 2023 तक बने रहेंगे। छेत्री 2013 में बेंगलुरू से जुड़े थे और नये अनुबंध के बाद वह क्लब के साथ 10वें सत्र तक जुड़े रहेंगे। इस स्टार फुटबॉलर ने अब तक क्लब की तरफ से आठ सत्रों में 203 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 101 गोल किये है। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी 2013 में क्लब की स्थापना के बाद से ही उसकी अगुवाई कर रहा है और उन्होंने सभी आठ सत्रों में बेंगलुरू की तरफ से सर्वाधिक गोल किये।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा