सुनील छेत्री को छठी बार AIFF का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर चुना गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

नयी दिल्ली। करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को मंगलवार को रिकार्ड छठी बार वर्ष का एआईएफएफ का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर चुना गया। पिछले दो वर्षों से अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में चल रहे इस 34 वर्षीय स्ट्राइकर को इससे पहले 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में एआईएफएफ का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया था। वह अभी इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेलते हैं। 

छेत्री के नाम पर अभी सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। उनके नाम पर 70 गोल हैं और वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (149) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ताजिकिस्तान के खिलाफ इंटरकांटिनेंटल कप के दौरान लियोनेल मेसी (68) को पीछे छोड़ा। भारतीय मिडफील्डर अब्दुल समद को एआईएफएफ वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। महिलाओं में आशालता देवी को एआईएफएफ की वर्ष की महिला फुटबालर जबकि डांगमेई ग्रेस को उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं