ये दिग्गज करेगा विनोद कांबली की मदद, हर महीने देंगे मोटी रकम

By Kusum | Apr 15, 2025

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ साल से निरंतर खराब स्वास्थ्य से जूझते रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कुछ समय पूर्व कांबली की सहायता करने का दावा किया है, गावस्कर ने अब उसी वादे को पूरा करने की ओर बड़ा कदम उठाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर की संस्था CHAMPS फाउंडेशन विनोद कांबली को आजीवन 30,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी, जिससे वो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाएं। 


सुनील गावस्कर की CHAMPS फाउंडेशन संस्था की स्थापना साल 1999 में हुई थी। ये संस्था जरुरतमंद एथलीटों को मदद मुहैया करवाती है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर की ये संस्था विनोद कांबली को पूरी जिंदगी प्रति महीना 30, 000 रुपये की सहायता राशि देगी। कांबली को अप्रैल महीने से ही पैसे मिलने शुरू हो गए हैं और साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी खर्चे के लिए सालाना 30 हजार रुपये अलग से मिलेंगे। 


सुनील गावस्कर और विनोद कांबली की मुलाकात कुछ समय पहले वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई थी। कांबली ने उस दौरान गावस्कर के पैर छुए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में विनोद कांबली को यूरीन इन्फेक्शन के कारण 2 महीने तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव