विराट कोहली की फॉर्म को वापस लाने का सुनील गावस्कर ने दिया मूल मंत्र, जाने कैसी कर सकते हैं दमदार वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि विराट कोहली की स्विंग से निपटने के लिये गेंद को जल्दी खेलने की रणनीति उलटी पड़ गयी और इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी सलाह हमेशा यही रहेगी कि जितना हो सके, गेंद को उतना देर से खेलो। कोहली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक जड़े हुए ढाई साल से ज्यादाहो गये है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन बनाये जिसमें भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: काली विवाद के बीच नीति मोहन का बयान, बोलीं- महिलाएं सोशल मीडिया पर टोलर्स का आसान निशाना हैं

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका मुद्दा हो सकता है क्योंकि वह रन नहीं बना पा रहे हैं। जब आप फॉर्म में नहीं होते तो आप लगभग हर गेंद को खेलने की कोशिश करते हो और रन बनाने की कोशिश में हर गेंद को हिट करना चाहते हो। शायद वह इस चीज पर ध्यान दे सकते हैं। ’’ हालांकि गावस्कर को लगता है कि कोहली का भाग्य भी साथ नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह जो पहली गलती कर रहे हैं, वह उनकी अंतिम गलती साबित हो रही है। शायद इस समय भाग्य भी उनका साथ नहीं दे रहा। ’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे लगता कि निश्चित रूप से आप थोड़ी योजना बनाते हो, मन में थोड़ी कल्पना करते हो कि अगले दिन गेंदबाज क्या करेगा।

इसलिये आप क्रीज के बाहर रह सकते हो, लेकिन आप बल्लेबाजी में एक पूर्वनिर्धारित योजना के साथ जा रहे हो, जिसका मतलब है कि गेंदबाज को उसी लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी, जिसकी आप उम्मीद कर रहे हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर वह उस लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी नहीं करता तो आप मुश्किल में हो। ’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘क्रिकेट खेल हमेशा स्वाभाविक प्रतिक्रिया के बारे में है। आप गेंदबाज की ताकत को समझने के लिये अतिरिक्त तैयारी कर रहे हो लेकिन आखिर में यह स्वाभाविक प्रतिक्रिया से खेलने वाला खेल है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत

Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल