Sunil Gavaskar ने एक दिवसीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी के रूप में कोहली की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को विराट कोहली को अब तक का सबसे महान एकदिवसीय क्रिकेटर बताया और कहा कि इस भारतीय दिग्गज के शतकों का विश्व रिकॉर्ड इस प्रारूप में उनके बेजोड़ कद को दिखाता है। कोहली ने रविवार को अपना 52वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया जिसमें उन्होंने 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली जिससे भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट पर 349 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: WPL 2026 नीलामी: दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी, UP Warriorz और MI की बड़ी बोली से बदला खेल

गावस्कर ने कहा, ‘‘मैंने अभी सुना कि रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने जिन्हें देखा है उनमें कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं। मेरा मतलब है कि जब कोई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कहता है कि कोहली सबसे अच्छे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बहस की गुंजाइश है। हर कोई इस बात से सहमत होगा कि किसी ऑस्ट्रेलियाई से तारीफ मिलना बहुत कम होता है।’’ गावस्कर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के 51 एकदिवसीय शतक के लंबे समय के रिकॉर्ड को पार करना कोहली को अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि सचिन 51 शतक के साथ शीर्ष पर थे लेकिन जब आप महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देते हैं तो आपको पता चलता है कि आप कहां खड़े हैं।’’ गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड की भारत पर विवादित ‘घुटने पर लाने’ वाली टिप्पणी को ‘गलत सलाह’ वाली टिप्पणी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गलत सलाह वाली टिप्पणी हो सकती है - गलत समय, गलत जगह। मुझे उम्मीद है कि अगली बार मीडिया से बात करते हुए वह इस पर बात करेंगे। मुझे नहीं लगता कि माफी मांगने की जरूरत है। मैं निजी तौर पर माफी में विश्वास नहीं रखता।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘लेकिन इसे मानना ​​और इसकी भरपाई करना सभी को मंजूर होगा। ऐसी चीजें होती हैं। जोश में आकर आप बहक सकते हैं और कुछ ऐसा कह सकते हैं जो थोड़ा अधिक हो जाए। पिछले 30 वर्षों में भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के बीच मजबूत रिश्तों को देखते हुए मुझे लगता है कि वह बस यह साफ कर सकते हैं कि वह थोड़ा बहक गए थे।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता