कपिल शर्माके शो में फिर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर? डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी की फैंस ने की मांग

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2022

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से नये अंदाज में टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा का लोकप्रिय टीवी शो 'द कपिल शर्मा शोट वापसी करने के लिए तैयार है। नए कॉमेडियन शो नये चहरों के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। मुकेश छाबड़ा कास्टिंग कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शो के लिए एक कास्टिंग कॉल डाली है। शो के कई प्रशंसकों ने पोस्ट पर प्यार से प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि वे सुनील ग्रोवर को डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में वापस देखना पसंद करेंगे। सुनील और कपिल का 2017 में सार्वजनिक रूप से झगड़ा हुआ था जिसके बाद से वह शो से बाहर हैं। सुनील ग्रोवर कपिल शार्मा शो की जान कहें जाते थे। लोग उन्हें काफी पसंद करते थे ऐसे में कपिल के शो की फिर से वापसी पर फैंस चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर शो में वापसी करें।

इसे भी पढ़ें: अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बाद करेंगे मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन! सितंबर में लेंगे सात फेरे

प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट किए। उनमें से कुछ आश्वस्त होने के साथ-साथ यह भी उम्मीद कर रहे थे कि सुनील ग्रोवर उर्फ डॉ. मशहूर गुलाटी शो में वापसी करेंगे। प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "हमें कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की याद आती है।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "अगर डॉ गुलाटी टीकेएसएस में वापस आ जाते हैं तो इसका स्तर दूसरे स्तर पर चला जाता है"।

हालांकि सुनील ने टीकेएसएस में उनके लौटने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में वापसी करते देखा गया। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं इसे अपने लिए करना चाहता था। मुझे लंबे समय के बाद डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में तैयार होने में मजा आया। यह केवल एक एपिसोड के लिए था। बस इतना ही, और मुझे यह पसंद है।

सुनील ग्रोवर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा से हवाई जहाज में लड़ाई के बाद 2017 में कपिल का शो छोड़ दिया था। हालाँकि अब दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और एक-दूसरे को सौहार्दपूर्वक बधाई देते हुए देखे जाते हैं, सुनील कभी भी शो में वापस नहीं आए।अभिनेता ने वैंकूवर और टोरंटो को कवर किया है और उनका अगला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर