एक्टिंग छोड़ बीच सड़क पर सुनील ग्रोवर ने लगाई दुकान? कस्टमर को नहीं खरीदने दिया कोई सामान, देखें वीडियो

By एकता | Sep 15, 2022

कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'रिंकी भाभी' का किरदार निभाकर फेमस हुए कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में आज भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील रोड साइड पर ढेर सारे नेकलेस लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। इस बीच एक महिला वहां आकर सुनील से पूछती हैं, "ये नेकलेस कितने का दिया"। इसपर सुनील उन्हें कहते हैं, "ये दिया नहीं है रखा है"। इसके बाद महिला सुनील से बहस करने लगती हैं, जिसपर वो जवाब देते हैं, "ये बेचने के लिए नहीं है पर्सनल है ये मेरा"। इतना बोलते ही कॉमेडियन खुद हंसने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी मोहब्बत RP से दूर होकर छलका Urvashi Rautela का दर्द, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल पोस्ट

सुनील ग्रोवर का यह फनी वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स की हंस-हंस कर हालत खराब हो गई है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रही हैं, इसलिए सब इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अबतक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में सब अपने रिएक्शन दे रहे हैं। मिसढिल्लों ने कमेंट किया, "कितनी अच्छी पर्सनल कलेक्शन हैं"। एक यूज़र ने लिखा, "पर्सनल समझ के ही दे दो"।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

प्रमुख खबरें

Volodymyr Zelenskyy का दावा, लीबिया में यूक्रेनी समुद्री Drone ने रूसी युद्धपोत डुबोया

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJPR, Arun Bharti ने किया ऐलान

Sheshnag Lake के पास भारी मशीनरी चलने पर विवाद, BRO ने दी पर्यावरणीय नियमों के पालन की सफाई

PMGKAY: देश में 13.2 फीसदी अपात्र परिवार ले रहे मुफ्त राशन, सरकारी सर्वेक्षण में खुलासा