सुनील ग्रोवर को कराया गया अस्पताल में भर्ती, दिल की हुई सर्जरी, शूटिंग के दौरान उठा था दर्द

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2022

अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल की सर्जरी हुई है। अभिनेता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर ने दिल में दर्द के बावजूद एक वेब सीरीज के लिए शूटिंग की। उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की और फिर सर्जरी के लिए गए। 

इसे भी पढ़ें: अली अब्बास जफर ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, कहा- 'आज फिल्म्स' के साथ आगे बढ़ेगा मेरा सफर

 

सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दिल की सर्जरी कराने वाले अभिनेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस  जानकारी को एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें: शबाना आजमी कोरोना वायरस से संक्रमित, इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

पोस्ट 'जल्द ही ठीक हो जाओ' संदेशों से भरा हुआ है। एक फैन ने लिखा, "भगवान उन्हें अच्छी सेहत दें..जल्द ठीक हो जाएं सुनील सर वेल लव यू।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "सुनील खुद हमारे लिए एक दिल का डॉक्टर है। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से कुछ नहीं होने वाला आपको ठीक होना होगा।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर आखिरी बार वेब सीरीज सनफ्लावर में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज तांड़व मे भी काफी दमदार रोल में थे। उन्होंने गजनी जैसी फिल्मों में काम किया है। देव डी, कॉफी विद डी और भारत में भी काम कर चुके हैं। वह कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में अपने कॉमेडी स्टंट के लिए लोकप्रिय हैं। टीवी पर उनका आखिरी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान था।

प्रमुख खबरें

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल

SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली याचिका पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा

गड़बड़ा जाएंगे सभी राजनीतिक दलों के समीकरण ? 2029 से ही One Nation One Election को लागू करने की तैयारी तेज !