उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतकर सुनील शर्मा ने बनाया कीर्तिमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत करीब नौ उम्मीदवारों ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है, लेकिन गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुनील शर्मा ने दो लाख 13 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में दस फरवरी से सात मार्च के बीच हुआ और परिणाम दस मार्च, बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। इस चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की, हालांकि कुछ उम्मीदवारों ने जीत के भारी अंतर का रिकॉर्ड बनाया है।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने 1,50,205 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विशाल वर्मा को 1,05,537 मतों के अंतर से पराजित किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 1,65,499 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभावती शुक्‍ला को 1,03,390 मतों से पराजित किया। मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर से एक लाख नौ हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत गये। इसी तरह, मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अमित अग्रवाल ने राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) की मनीषा अहलावत को एक लाख 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

आगरा उत्तरी क्षेत्र में भाजपा के ही पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शब्बीर अब्बास को एक लाख 12 हजार से अधिक मतों के अंतर पराजित किया। ललितपुर के मेहरौनी विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री मनोहर लाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की किरन खटीक से एक लाख 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की।

मनोहर लाल पिछली बार भी इसी सीट से जीते थे। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 2017 में जीते भाजपा के राम रतन कुशवाहा ने इस बार बसपा के चंद्रभूषण सिंह को एक लाख सात हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। उधर, हाथरस में भाजपा की अंजुला सिंह ने बसपा के संजीव कुमार से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Right to Privacy पर बड़ा खतरा! जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की Facial Recognition पर SC में अहम सुनवाई

Marriage से पहले Partner के साथ कम्पेटिबिलिटी परखने के लिए Relationship Coach ने दी ये सलाह

CAG ने IIM Rohtak निदेशक धीरज शर्मा के 3.2 करोड़ की वेरिएबल पे पर सवाल उठाए

Kerala Govt ने M Sreeshankar समेत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की