By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के करीबी सहयोगी सुनील तिवारी ने यौन शोषण के एक मामले में नियमित जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया है।
तिवारी ने इससे पहले रांची जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया गया था। उन्होंने इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उन्हें 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
तिवारी की पत्नी ललिता तिवारी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनके पति को फंसाया गया है।
उच्च न्यायालय ने तिवारी की पत्नी द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग किये जाने पर बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया। भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी के करीबी सहयोगी तिवारी पर पिछले साल अपनी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करने का आरोप है।