पति केजरीवाल की CBI गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता, कानून नहीं तानाशाही है, ये इमरजेंसी है

By अंकित सिंह | Jun 26, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उनके पति जेल से बाहर न आएं और इस बात पर जोर दिया कि यह सब "तानाशाही" और "आपातकाल" के समान है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी, तो भाजपा घबरा गई और उन्हें "फर्जी मामले" में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: मेरा नहीं, मनीष का आइडिया था जी...केजरीवाल ने शराब नीति से झाड़ा अपना पल्ला, पूरा ठीकरा सिसोदिया पर फोड़ा

ईडी द्वारा जांच की जा रही उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल 1 अप्रैल से जेल में हैं। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी. वह 2 जून को जेल लौट आए। उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इसके निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद जुलाई 2022 में केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 को वापस ले लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन