टीना की शादी करानी चाहिए लेकिन वो तो...गोविंदा के अफेयर पर सुनीता का बयान, कहा- कहा- स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को शुगर डैडी चाहिए होता है

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2026

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अभिनेता के बेवफा होने के संकेत दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'हीरो नंबर 1' स्टार कथित तौर पर एक नई अभिनेत्री के साथ संबंध में हैं और यहां तक ​​कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वही अभिनेत्री उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मुझे इसकी पुष्टि हो गई, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। सुनीता ने 2025 को अपने लिए एक बुरा साल बताया। उन्होंने कहा साल 2025 मेरे लिए एक आपदा जैसा था। मेरा पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मैं गोविंदा के बारे में तरह-तरह की बातें सुन रही थी। मैं उनके बारे में जो सुन रही थी, उससे खुश नहीं थी। कुछ काम करने की एक उम्र होती है और 63 साल की उम्र में ये सब सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर तब जब आपके बच्चे बड़े हो चुके हों। 2026 में मैं बस यही दुआ करती हूं कि भगवान गोविंदा को सद्बुद्धि दें। उन्हें यह समझना चाहिए कि परिवार तो परिवार होता है, और जब आप मुश्किल में होते हैं, तो कोई आपके साथ खड़ा नहीं होता। वे सिर्फ पैसे के लिए होते हैं। एक बार जब आप पैसा देना बंद कर देंगे, तो वे चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: AR रहमान के ‘कम्युनल’ वाले बयान पर बवाल, जावेद अख्तर बोले- मुझे तो कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने उस लड़की के नाम की ओर इशारा किया जिसके साथ गोविंदा का कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले से पूछा क्या आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। फिर वो हंसने लगीं और बोलीं मुझे कोमल नाम से नफरत है। ये नाम बदल दीजिए। कोमल नाम की एक लड़की है, पता नहीं क्यों। मुझे उससे नफरत है। बाद में, सुनीता ने बताया कि कैसे मुंबई में अभिनेत्री बनने के लिए आने वाली युवा लड़कियां कथित तौर पर बड़े सितारों को लुभाती हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती हैं।

इसे भी पढ़ें: एआर रहमान ने हिंदी सिनेमा जगत को धर्म के चश्मे से देखकर बड़ी गलती कर दी है

ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 के हो गए हो। तुम्हें टीना की शादी करवानी चाहिए। यश का करियर है। आगे बेटे यश के करियर में गोविंदा की भागीदारी की कमी पर सुनीता कहती हैं, गोविंदा का बेटा होना। उसने नहीं कहा, आप मेरी हेल्प कर दो। गोविंदा ने भी उसकी कोई हेल्प नहीं की। मैंने उसके मुंह पर बोला तू बाप है कि क्या है? 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter